Type Here to Get Search Results !

पैराडाइज होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े 5 लड़के-3 लड़कियां,पुलिस ने मारी रेड

वैलेंटाइन डे विरोध-समर्थन नहीं, फिर भी सक्रिय रही पुलिस 

जबलपुर। कोतवाली थानांतर्गत पैराडाइज होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ कर दिया। सोमवार की सुबह पुलिस की रेड में होटल के कमरे में रंगरलियां मनाते 5 युवक व 3 लड़कियों को पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वैलेंटाइन डे सालों बाद ऐसा रहा जिसमें न समर्थन वाले सामने आए और न ही विरोध किया गया, लेकिन पुलिस सुबह से ही सक्रिय रही। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी, कि नरघैया के पास स्थित होटल पैराडाइज में संदिग्ध गतिविधियां चल रहीं हैं। जिसके चलते दबिश देकर पुलिस ने दिलीप दाहिया 26 साल निवासी रांझी, रोशन अहिरवार 24 साल निवासी ग्राम कोरता तहसील जबेरा, अजय वंशकार 23 साल निवासी नरसिंहपुर, गणोश तिवारी 23 साल निवासी तेंदूखेड़ा, कुंदन कुमार प्रजापति 29 साल निवासी झारखंड को दबोचा गया है। पांचों युवक होटल के अलग-अलग कमरों में 3 लड़कियों के साथ आपतिजनक अवस्था में मिले। बताया जाता है कि युवक तीनों लड़कियों को वैलेंटाइन डे मनाने सुबह लेकर पहुंचे थे। पुलिस के छापे के बाद लड़कों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लड़कियों को उस हालत में छोड़कर भाग नहीं पाए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है, कि एटीएम में लूट हत्या मामले की समीक्षा करते हुए एक दिन पूर्व ही पुलिस कप्तान ने सभी वरिष्ठ अफसरों सहित थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला सहित तमाम आश्रय स्थलों के रिकॉर्ड चेक करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही आज वैलेंटाइन डे को लेकर पुलिस मुस्तैद थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.