Type Here to Get Search Results !

एमपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटाया, कार्यकारिणी भंग, 4 उपाध्यक्ष बनीं रहेंगी

भोपाल। मिशन-2023 के लिए संगठन को सक्रिय करने जिला कांग्रेस कमेटियों के पेंच कस रही कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश की महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में चल रही खींचतान के चलते इसे भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को भी हटा दिया गया है, हालांकि चार उपाध्यक्षों को अभी बरकरार रखा गया है। अर्चना जायसवाल को 7 महीने पहले ही महिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई थी। आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी जनरल सेक्रेटरी व मध्यप्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्र ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुमार रश्मि भारद्वाज , कविता पाण्डेय, जमना मरावी, नूरी खान उपाध्यक्ष के तौर बनी रहेंगी।

 सिर्फ 7 महीने में विवाद गहराया, आलाकमान ने की सख्ती

मप्र महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 30 जनवरी को हुआ था। इसको लेकर इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में महिला कांग्रेस में असंतोष फैल गया था। इस असंतोष को देखते हुए अर्चना जायसवाल को नई कार्यकारिणी को होल्ड करना पड़ा था। शीर्ष नेतृत्व तक उनके खिलाफ शिकायतें पहुंची थीं, इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.