Type Here to Get Search Results !

रांझी के महालक्ष्मी मंदिर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए 3 युवक

गोकलपुर में खबर फैलते ही लगी भक्तों की भीड़ 

जबलपुर। रांझी गोकलपुर मेन रोड पर बने महालक्ष्मी मंदिर परिसर में चोरों ने करामात दिखा दी। 2 दान पेटी का लॉक तोड़कर चोर पूरी रकम निकाल ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने देखा, कि चैनल गेट पर ताला लगा हुआ है, लेकिन चैनल गेट के बाहर रखीं दोनों दान पेटियां तोड़ दी गई है। महालक्ष्मी मंदिर में चोरी की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों भक्तों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महालक्ष्मी मंदिर समिति से जुड़े गोविंद यादव ने बताया, कि मंदिर परिसर में (चैनल गेट के बाहर ) हनुमानजी की मर्ति के पास एक दान पेटी एवं दूसरी दान पेटी भैरव बाबा के सामने रखी हुई है। रात करीब 9 बजे तक मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। रविवार को करीब 9:30 पुजारी जी पूजा करने के बाद घर चले गए थे। सुबह आकर उन्होंने देखा तो चैनल गेट के बाहर रखीं दोनों दान पेटियों के लॉक तोड़कर चोर चढ़ोत्तरी ले गए। मंदिर परिसर में जमा भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया, कि चोरी की छोटी-छोटी घटनाएं क्षेत्र में बढ़ रहीं हैं। नशा करने वाले लोग रात में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

 रात 1 बजे दिखे 3 युवक, चेहरे स्पष्ट नहीं

 मंदिर के सामने एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब एक बजे 3 युवक मंदिर के पास दिखाई दे रहे हैं। कैमरे की दूरी अधिक होने पर तीनों युवकों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। हुलिया के आधार पर पुलिस तीनों युवकों की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.