Type Here to Get Search Results !

3 दिन बाद आना थी बारात, दूल्हा 15 लाख की डिमांड के लिए अड़ गया

पनागर में बैंककर्मी दूल्हा सहित 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज 

जबलपुर। पनागर में दुल्हन के मेंहदी लगे हाथ सूने रह गए। तीन दिन बाद उसकी बारात आना थी, लेकिन बैंक कर्मी दूल्हा 15 लाख रुपए की डिमांड करते हुए अड़ गया। बेटी के ब्याह की तैयारी कर रहे परिवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराना पड़ी। पनागर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमराज विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भतीजी का विवाह यूको बैंक में कार्यरत अभिषेक के साथ तय हुआ था। तीन दिन बाद उसकी शादी होना थी, लेकिन सगाई होने के बाद से ही अभिषेक व उसके परिजनों ने दहेज में बड़ी डिमांड करना शुरू कर दी। पहले रिश्तेदारों ने इसमें हस्तक्षेप का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा 15 लाख रुपए और कार के लिए अड़ गया। इस संबंध में पिछले हफ्ते हुई बातचीत के दौरान लड़की के पिता ने कहा कि रिश्ता तय होते वक्त इस तरह की कोई बात नहीं हुई थी, तो अभिषेक के घर वालों ने रिश्ता तोड़ दिया और कह दिया कि लड़का बैंक में सर्विस करता है इसलिए मांग पूरी करना पड़ेगी वरना अब बारात नहीं आएगी। बेटी के विवाह की तैयार कर चुके विश्वकर्मा परिवार ने परेशान होकर वर पक्ष के खिलाफ पनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में 7 लोगों की नामजद शिकायत की गई है जिन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.