विदिशा जिले में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतो के निराकरण हेतु किए गए नवाचार के सापेक्ष परिणाम परलिक्षित हो रहे है कि जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले के प्रत्येक अनुविभाग स्तर पर विशेष केम्प का आयोजन किया गया था जिसमें जनवरी माह की 246 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान किया गया वहीं आवेदको के द्वारा सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 181 पर अपनी संतुष्टि दर्ज कराई है।
अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के तहत अधिकांश आवेदन नगरपालिका, स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग से संबंधित थे इन विभागो के आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागों के द्वारा आवेदनकर्ताओं को सूचित कर संबंधित अनुविभाग क्षेत्र के शिविर में उपस्थित होने से अवगत कराते हुए सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की पहल की गई है।
मंगलवार को सम्पन्न हुए सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिपूर्वक समाधानों की जानकारी अनुविभागीय स्तरीय इस प्रकार से है। सिरोज में 70, बासौदा में 56, विदिशा में 37, लटेरी में 27, नटेरन, शमशाबाद में 24, कुरवाई में 23 तथा ग्यारसपुर अनुविभाग क्षेत्र में 09 शिकायतों का निराकरण किया गया है।