खरगोन 02 फरवरी 2022। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम
मंत्रालय द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग तथा
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के तत्वाधान में
बैंकों के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार
सृजन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के
लिए 10 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे शासकीय
पॉलिटेक्निक कॉलेज सनावद में एक दिवसीय
शिविर का आयोजन किया जाएगा।
