गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़,पुलिस ने संभाला मोर्चा
जबलपुर। दमोहनाका के समीप बेलगाम मेट्रो बस ने 19 वर्षीय नौजवान को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मेट्रो बस में तोड़फोड़ कर दी और सवारियों को नीचे उतारकर आग लगाने का प्रयास किया। यह सब पल भर में हुआ जिसमें त्रिमूर्ति नगर निवासी दीपांश राय की मौके पर ही मौत हो गई। मेट्रो बस के खिलाफ आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाइश दी। जानकारी के मुताबिक त्रिमूर्ति नगर निवासी संजीव राय का बेटा दीपांश बाइक से घर जा रहा था, दमोहनाका से आगे गोहलपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वह बाइक खड़ी कर रुका था, तभी तेज रफ्तार से आ रही मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0746 के ड्राइवर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीपांश का सिर कुचलते हुए बस आगे बढ़ गई, जिसे आसपास खड़े लोगों ने रोका। तभी ड्राइवर उतरकर भागा। हादसे से गुस्साए लोगों ने मेट्रो बस में तोड़फोड़ कर हंगामा मचा दिया। इस बीच दीपांश को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घाोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Velagam chalate bhi hai,sarkari gadi hone ke karan officers ko lagam kaste bhi nahi,
ReplyDeleteChalate aise hai jaise in metro bus mai compitition laga ho,