Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा 17 व 18 फरवरी को परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न पत्र निकालने के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि एवं उड़नदस्ता दल नियुक्त

नर्मदापुरम /14,फरवरी,2022/  मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा 17 व 18 फरवरी को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा उक्त 75 परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न पत्र थाने से 14 एवं 15 फरवरी को निकालने के लिए उनके प्रतिनिधि एवं उड़नदस्ता का गठन किया है।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारीअनुविभागीय अधिकारी पुलिसतहसीलदार आदि को उड़न दस्ता में शामिल किया गया है तथा 16 अधिकारियों को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है जो प्रश्न पत्र थाने से प्राप्त करेंगे।

            बताया गया है कि गोपनीय सामग्री का वितरण समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित 16 थानो में रखी गई है। इस हेतु कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में सहायक संचालक जिला रेशम अधिकारी की उपस्थिति में तथा जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में गोपनीय सामग्री निकाली जाकर वितरित की जाएगी। मंडल के निर्देशानुसार नियुक्त अधिकारी थाने से प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर ही प्राप्त कर सुरक्षा के अधीन परीक्षा केन्द्रों पर लाकर परीक्षा संचालन की कार्यवाही करेंगे। इसके लिए प्रत्येक थाने में गोपनीय सामग्री निकालने के लिए केन्द्राध्यक्ष/ सहायक केन्द्राध्यक्षथाना प्रभारी एवं कलेक्टर प्रतिनिधि के समक्ष प्रश्न पत्र थाने से निकालने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर प्रतिनिधि की अनुपस्थिति में प्रश्न पत्र निकालने की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी। केन्द्राध्यक्ष/ सहायक केन्द्राध्यक्षथाना प्रभारी एवं कलेक्टर प्रतिनिधि को थाने में रखी अभिरक्षा पंजी क्रमांक 1 में निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।

000






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.