Type Here to Get Search Results !

भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी कटनी की प्रबंध कारिणी समिति के लिये निर्वाचन 16 फरवरी को

कटनी (13 फरवरी)- सदस्य एवं सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी कटनी डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी कटनी की प्रबंध कारिणी समिति के 10 सदस्यों के लिये निर्वाचन प्रक्रिया प्रचलन में है। इसी क्रम में 11 फरवरी 2022 को चुनाव अधिकारी समिति द्वारा सचिव कार्यालय में प्राप्त 17 नामांकन पत्रों का परीक्षण कर समस्त को वैद्य पाया गया है। वहीं चार अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिये गये है और शेष 13 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इस संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे के माध्यम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष जिला चिकित्सालय में सम्पन्न होगी। जिसके तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा। मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.