Type Here to Get Search Results !

शासकीय आईटीआई रायसेन में प्लेसमेंट ड्राइव 15 फरवरी को


रायसेन, 14 फरवरी 2022
रायसेन में ग्राम पठारी के समीप स्थित शासकीय आईटीआई में 15 फरवरी को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय आईटीआई रायसेन के अधीक्षक ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में वोल्वो एण्ड आयशर व्हीकल लिमिटेड बगरोदा भोपाल द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मोटरमैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक आदि टेड्रों से आइटीआई उत्तीर्ण युवक, युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार अपने समस्त मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रति के साथ 15 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे शासकीय आईटीआई रायसेन में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.