सावधान: जबलपुर में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस, गुरुवार को 1 मौत दर्ज
February 03, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का पीक गुजर जाने की खबरों से लापरवाह हो गए लोग सावधान रहें, जबलपुर में लगातार तीसरे दिन नए पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक यहां 446 नए पॉजिटिव मिले, वहीं 1 व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। यहां एक्टिव केसों की संख्या 3134 बताई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटों में 10 लोगों की मौत हुई है, वहीं सरकारी रिकार्ड के अनुसार 1 से 21 जनवरी के बीच सिर्फ 9 संक्रमितों की मौत हुई थी, वहीं 22 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 81 लोगों ने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने लोगों से लापरवाही न करने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई है। बताया जाता है कि राज्य सरकार सभी जिलों में संक्रमण के हालातों की समीक्षा के बाद शनिवार से बंदिशें हटाने पर विचार करने वाली थी, लेकिन केस बढ़ने के बाद फिलहाल इसे टालने की खबर है।
Tags