Type Here to Get Search Results !

चूहा गैंग गिरफ्तार, अधारताल पुलिस ने निकाला जुलूस, किया एनएसए

अधारताल में चाकू से गोदकर की थी ढाबा संचालक की हत्या 

जबलपुर। न्यू ईयर पार्टी न देने के विवाद में ढाबा संचालक मित्र की हत्या करने वाले चूहा गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सड़क पर जुलूस निकाला। हालांकि अधारताल पुलिस ने इसे जुलूस की शक्ल न बताकर कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार कर सामूहिक रूप से कोर्ट में पेश करने ले जाया गया।

 गिरफ्तारी के बाद एनएसए में भी निरुद्ध

अधारताल थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक दिलीप सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी पहले उसे निजी अस्पताल ले गए और मरने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। अधारताल टीआई शैलेष मिश्र ने बताया कि दिलीप सिंह की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होने बताया कि वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों का पुलिस ने एनएसए भी कर दिया है जिससे वह लंबे समय तक जेल में रहेंगे। पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपियों का जुलूस निकालते देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

चूहा, दरोगा पर दर्ज हैं कई केस

 पुलिस ने बताया कि सुहागी पेट्रोल पंप के पास निवासी 38 वर्षीय दिलीप सिंह की आरोपी विवेक पांडे उर्फ चूहा, चूहा का भाई विशाल उर्फ दरोगा पांडे,चाचा राजा पांडे, राजेश यादव, अमन सूद एवं निलेश राज ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं दो कार भी जब्त कर ली है। हत्या करने वाले आरोपियों में विवेक पांडे उर्फ चूहा, उसका भाई विशाल उर्फ दरोगा पांडे एवं चाचा राजा पांडे के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। तीनों के अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अधारताल टीआई शैलेश मिश्र द्वारा एनएसए का प्रकरण तैयार कर जिला दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जिस पर जिला दंडाधिकारी द्वारा तीनों के खिलाफ एनएसए के तहत वारंट जारी किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.