Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रवादी विचार और हिंदु संस्कृति के उत्थान को समर्पित कर दिया जीवन

स्वामी रामचंद्रदास का सम्मान करने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर 

जबलपुर। कमल पुष्प अभियान के तहत राष्ट्रवादी विचारधारा, हिंदु संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, परिवार सहित वरिष्ठ या दिवंगतजनों का घर पहुंच कर भाजपा द्वारा सम्मान करने चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत भेड़ाघाट स्थित हरेकृष्णा आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्रदास का सम्मान प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और महामंत्री शरतेंदु तिवारी ने किया।

 अटलजी से जीवंत संपर्क रहा स्वामी जी का 

इस अवसर पर उनका जीवन परिचय देते हुए बताया गया कि स्वामी रामचंद्रदासजी का पूर्व का नाम मिठाईलाल अग्रवाल है। अपने 82 वर्षीय जीवन में लम्बे समय तक स्वामी रामचंद्रदासजी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रुप में काम किया है। इस श्रृंखला में स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, नारायणप्रसाद गुप्ता सहित प्यारेलाल खंडेलवाल के साथ जीवंत सम्पर्क रखते हुए और सतत जुड़ कर 18 जिलों का प्रभार संभाल चुके हैं। इसके साथ ही जबलपुर में संगठन को खड़ा करने के लिए सुभाषचंद्र बैनर्जी, बाबूराव परांजपे, भगवतीधर वाजपेयी ,मनोहरराव सहस्त्रबुद्धे , निर्मलचन्द्र जैन ,चरनजीत साहनी ,जयश्री बैनर्जी ,डॉ के एल जैन ,पुरूषोत्तम संघी, ओंकार प्रसाद तिवारी,ईश्वर दास रोहाणी , चिंतामन साहू ,दीनानाथ मिश्र के साथ काम करते हुए एक लम्बी पारी खेली।

 चलित प्रसादम ने बनाया कीर्तिमान 

उसके बाद लगभग 20 साल पहले हिंदु संस्कृति का प्रचार-प्रसार देश-विदेश तक फैलाने के अभियान से जुड़ कर विदेशों में सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा फहराने कार्य किया गया है। वर्तमान में नर्मदा तट भेड़ाघाट में हरे कृष्णा आश्रम के माध्यम से श्री कृष्ण भक्ति के साथ ही नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा की जा रही है और गौशाला का भी संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही पिछले 11 साल से चलित प्रसादम सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है। स्वामी रामचंद्रदास भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक शरद अग्रवाल के नानाजी हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को स्वामी रामचंद्र ने गोमती चक्र प्रदान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.