छीनकर भाग रहे बदमाश को एक को दबोचा, दूसरे को पुलिस ने
जबलपुर। कॉलेज छात्र का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे लुटेरों से भिड़ने और बहादुरी के साथ उनमें से एक को पकड़ने के साहस के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी कायल हो गए। महाकोशल कॉलेज में बीएम फस्र्ट ईयर में पढ़ने वाली 21 वर्षीय संध्या आर्मो को एसपी ने सम्मानित किया और उसके साहस की सराहना की। सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि बेटियां बहादुर होतीं हैं ये बात इस बेटी ने साबित कर दी
दिलेरी से पकड़ा भागते लुटेरो को
रामनगर शाहीनाला तिलवारा निवासी संध्या आर्मो पूर्वान्ह 11 बजे महाकोशल कॉलेज जा रही थी,तभी सहेली का कॉल आया। उसने मोबाइल फोन निकाला और बात करते हुए पैदल आगे बढ़ गई। इलाहाबाद बैंक चौक से आगे पहुंची थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। वह कुछ समझ पाती, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से संध्या अवाक रह गई, लेकिन अगले पल ही उसने दिलेरी दिखाते हुएए मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे लुटेरों को लपक कर पकड़ा,उसके हाथ एक लुटेरे की जैकेट लग गई जिसे पकड़कर उसने झटका दिया तो लुटेरा बाइक से गिर गया। संध्या लुटेरे को पकड़े थी तभी दो राहगीरों ने उसकी मदद की और बदमाश को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई। इसी दरम्यान सिविल लाइंस थाने के पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और भागने वाले दूसरे बदमाश को दबोच लिया।
नाम पता चलते ही पुलिस पहुंची उसके घर
पकड़े गए आरोपी की पहचान टेढीनीम निवासी 14 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई। वहीं उसने फरार साथी का नाम समीर खान बताया। पुलिस के साथ वह समीर खान के घर पहुंचा। वहां समीर मिल गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। छात्र संध्या की दिलेरी सुनकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने उसे कार्यालय बुलाकर सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया। एसपी की ओर से उसे प्रशिस्त पत्न भी प्रदान किया गया। एसपी बहुगुणा ने कहा कि बिटिया ने लुटेरे को साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पकड़ कर पुलिस की मदद की है। साथ ही, माता-पिता का सम्मान बढ़ाया है। ऐसी घटनाएं दूसरे को भी प्रेरणा देती हैं। युवा पीढी के सामने संध्या ने मिसाल पेश की है।