Type Here to Get Search Results !

एटीएम लूटने का प्लान बना रहे छोटू चौबे गैंग के गुर्गे गिरफ्तार

पिस्टल, चाकू, टार्च, हथोड़ा व उपकरण बरामद 

जबलपुर। भूलन मंदिर के पास बैठकर एटीएम लूटने की प्लानिंग कर रहे छोटू चौबे गैंग के पांच में से चार गुर्गो को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि एक वहां से भागने में सफल हो गया। आरोपियों के पास से पिस्टल, कट्टा, चाकू सहित एटीएम में प्रयुक्त होने वाले तरह-तरह के हथियार जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि भूलन मंदिर के पास पांच युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैंऔर उनके बीच किसी एटीएम को लूटने की चर्चा चल रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जैसे ही दबिश दी तो पांचों वहां से भागने लगे, जिनमें से चार को तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर बदमाशों के पास से पिस्टल, कट्टा, चाकू, सब्बल, हथौड़ा, पेंचकर जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजा उर्फ आशीष सोनी, सत्यम रजक, हर्ष यादव,सतीष सेन हैं और अंशुल केवट फरार है, पुलिस जिसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी शातिर बदमाश हैं और छोटू चौबे गैंग के लिए काम करते हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया उनक ी मंशा कछपुरा स्थित एटीएम को लूटने की थी।

 सरगना छोटू चौबे को भेजा जेल

इससे पहले कल सोमवार को फरार चल रहे शातिर बदमाश छोटू चौबे उर्फ श्रेयांश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद कि ए गए हैं। बता दें कि छोटे चौबे के खिलाफ पूर्व में एनएसए वारंट भी जारी किया गया था।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.