पत्नी अपूर्वा शर्मा ने ली स्वास्थ्य-शिक्षा व पोषण की जिम्मेदारी
जबलपुर। कोरोना में माता-पिता को खो देने वाले दो बच्चों की जिंदगी संवारने का जिम्मा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लिया,उनकी पत्नी अपूर्वा शर्मा ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें दो-दो हजार रुपए का चेक प्रदान किया, यह राशि उन्हें प्रतिमाह दी जाएगी। कलेक्टर कर्मवीर रविवार को सपत्नीक रेलवे सराय स्थित आंगनबाडी केंद्र को एडॉप्ट एन आंगनबाडी योजना के तहत गोद लेने के कार्यक्र म में पहुंचे थे।
अनाथ बच्चों को सहायता देने आगे आएं: - कलेक्टर
कलेक्टर ने जन समुदाय से भी अपील की है कि कोविड-19 से प्रभावित गरीब परिवारों के बच्चों के सवास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिये निजी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत सहयोग करें । उन्होंने कहा कि नागरिक इस योजना के तहत कोरोना से प्रभावित गरीब परिवारों के बच्चों को दी जाने वाली जिला रेडक्रस सोसायटी के बैंक खाते में जमा कर सकते हैं । जहां से यह राशि बच्चों को दी जायेगी। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई है, उनके पोषण एवं शिक्षा के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना संचालित की जा रही है । इस योजना में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुये बच्चों को शासन द्वारा प्रतिमाह 5 हजार रु पये प्रदान किये जाते हैं तथा नि:शुल्क खाद्यान्न एवं शिक्षा की व्यवस्था की गई है । जबलपुर जिले में ऐसे सभी बच्चों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है ।
निजी स्पॉन्सरशिप योजना में सहयोग दें आमजन
जबकि ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता दोनों में से एक की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई है, उनके स्वास्थ्य शिक्षा और पोषण के लिये निजी स्पॉन्सरशिप योजना प्रारम्भ की गई है। जबलपुर जिले में गरीब परिवारों के ऐसे 350 बच्चों को चिन्हित किया गया है जिनके माता या पिता का कोविड-19 से निधन हो गया है । निजी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जो दान दाता कोरोना से प्रभावित गरीब परिवारों के ऐसे बच्चों के स्वास्थ, शिक्षा एवं पोषण में सहयोग करना चाहते हैं वे स्वेच्छा अनुसार भारतीय रेड क्र ॉस सोसायटी जबलपुर जिला इकाई के भारतीय स्टेट बैंक के सिविल लाइन ब्रांच के बैंक खाता क्र मांक 38010798266 में सहयोग राशि कर सकते हैं। बच्चों को चेक प्रदान करने के कार्यक्र म में जिला कार्यक्र म अधिकारी एम एल मेहरा, सहायक संचालक संजय अब्राहम, परियोजना अधिकारी विकेश राय, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक फरजाना खान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।