Type Here to Get Search Results !

बेलखेड़ा में 8वीं की छात्र से रेप का प्रयास, रांझी में नाबालिग को सरेराह छेड़ा

इज्जत बचाने जूझी लड़की, महिला के आने पर भागा शोहदा 

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्र के साथ पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने रेप का प्रयास किया। छात्र आबरू बचाने युवक से जूझ गई, उसी दौरान वहां से एक महिला निकली, जिसे देखकर युवक भाग निकला। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। वहीं रांझी थाना क्षेत्र में कोचिंग आते-जाते नाबालिग छात्र को सरेराह छेड़ने और पकड़ने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महिला ने बचाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा .. बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि 8 वीं कक्षा की छात्र स्कूल के लिए निकली थी,तभी सालीवाडा में उसे अकेला पाकर गांव के 22 वर्षीय युवक ने पकड़ लिया। युवक उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचकर ले जाने लगा। नाबालिग छात्र ने हिम्मत नहीं हारी और वह युवक से जूझने लगी, इसी बीच वहां से एक महिला गुजर रही थी, जिसे देख छात्र ने आवाज लगाई और दौड़कर उसके पास पहुंच गई। महिला को देख आरोपी युवक भाग गया। महिला छात्र को लेकर उसके घर पहुंची,जहां आपबीती सुनकर उसके परिजन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की। 

रांझी पुलिस तलाश रही शोहदे को

रांझी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर के पास रहने वाला अभिषेक सोनकर बहुत दिनों से परेशान कर रहा है। वह आये दिन प्यार का इजहार करता है और विरोध करने पर आगबबूला हो जाता है। बीते दिन नाबालिग जब कोचिंग गई हुई थी तभी वापस आते समय अभिषेक ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्र ने उसके इरादे भांपकर जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया जिसकी आवाज़ सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया, तो वह भाग गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.