Type Here to Get Search Results !

फिल्म देखकर बनाया हत्या का प्लान, फायरिंग कर इंदौर भाग गए थे

हनुमानताल की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,3 गिरफ्तार 

जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने बीते सप्ताह युवक पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फिल्म दृश्यम देखकर मर्डर का प्लान बनाया था। उन्होने इंदौर में जाकर वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई फिर जबलपुर आकर युवक को गोली मारकर वापस इंदौर चले गए थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एफ.जेड. मोटर सायिकल एवं देशी पिस्टल व कारतूस, 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एएसपी रोहित काशवानी ने बताया कि थाना हनुमानताल में 10 जनवरी की रात में लाल मैदान में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को घायल इब्राहिम के भाई सरवर खान ने बताया था कि रात लगभग 1-15 बजे मोहल्ले के आकिब ने उसके भाई इब्राहिम उर्फ इमरान को फोन करके बुलाया था, भाई इब्राहिम ने उसे बताया कि मुङो आकिब ने बुलाया है थोड़ी देर से आता हूं, ऐसा कहकर इब्राहिम चला गया इसके बाद रात लगभग 1-45 बजे लाल स्कूल के पास गोली चलने की आवाज आने पर वह एवं उसका दोस्त सरफराज दौड़कर पहुचे तो देखे कि एफजेड मोटर बाइक में 2 व्यक्ति सवार थे, पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्टल से भाई पर फायर किया और भाग गए। यह मामला लेनदेन व प्रापर्टी विवाद से जुड़ा था। पुलिस ने पड़ताल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.