Type Here to Get Search Results !

ठाकरे ने एक-एक पल दिया, हमें कुछ वक्त देना है: वीडी शर्मा

भाजपा की संभागीय कार्यशाला में बूथ विस्तारक योजना का मंत्र दिया 

जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी के पितृ पुरु ष स्व. कुशाभाउ ठाकरे ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जिस संगठन को खड़ा किया,उनके जन्मशताब्दी वर्ष में उसके विस्तार का दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता का है। वे जबलपुर संभाग की बूथ विस्तारक विधानसभा प्रशिक्षक संभागीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि समर्पण की यह गाथा आज की पीढ़ी तक पहुंचाना है। यहां प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने हाईटेक तरीके से हो रही बूथ विस्तारक योजना के बारे में विस्तार से बताया। 

आईटी विभाग ने दिया एप का प्रेजेंटेशन

 वीडी शर्मा ने कहा कि ठाकरे जी ने अपना एक एक पल संगठन के विस्तार में लगाया और हम उनके कार्य को आगे बढाते हुए बूथ तक संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारकों के माध्यम से अपने कार्य को गति देंगे। आने वाले 10 दिनों में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों में होगा और बूथ में करने वाले करणीय कार्यो को संपादित करेगा साथ ही आज की कार्यशाला में आईटी विभाग द्वारा जो प्रेजेंटेशन दिया गया उसे भी समझाते हुए सभी को पार्टी द्वारा लांच किए गए एप संगठन में आवश्यक जानकारी को भेजना है और इसी के साथ ही मैन्युल भी बूथ समिति को पंजीबद्ध करना है।

 हर बूथ में 51 प्रतिशत वोट शेयर भाजपा का लक्ष्य : मुरलीधर राव

 भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा हमारी पार्टी का वोट शेयर अभी 40 प्रतिशत है और इसे हमें 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 51 प्रतिशत करना है और हम यदि हर बूथ में 51 प्रतिशत वोट पाने में सफल हो गए तो आने वाले समय मे हमें कोई नही हरा सकता है और इसके लिए यह बूथ विस्तारक योजना महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 दिनों में मप्र में 20 हजार कार्यकर्ता 100 घंटे देकर कुल 20 लाख घंटे बूथ पर देंगे, यह अपने आप मे एक रिकॉर्ड होगा और इससे हमारा संगठन का विस्तार होगा। संभागीय कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री विधायक शरतेन्दु तिवारी ने प्रस्तावना रखते हुए बूथ विस्तारक योजना की जानकारी दी। स्वागत भाषण जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता एवं संचालन महामंत्री रजनीश यादव ने किया। कार्यशाला में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, प्रभात साहू, आनंद बर्नार्ड, डॉ जितेंद्र जामदार, अभिलाष पांडे, शरद अग्रवाल, अश्वनी परांजपे, प्रशांत तिवारी के साथ संभाग के सभी जिलों से जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, जिला आईटी प्रभारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.