Type Here to Get Search Results !

अवैध वेंडरों को छूट, आरपीएफ आरक्षक का वीडियो वायरल होने से खलबली

अधिकारी बोले- सख्ती होने से बौखला गए ट्रेनों में सामान बेचने वाले 

जबलपुर। रेल यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा पर 24 घंटे तैनात रहने वाला रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) इन दिनों अपने ही तीन जवानों की घटिया हरकतों की वजह से शर्मसार हो रहा है। वर्षो से जबलपुर स्टेशन में पदस्थ मिश्र बंधुओं का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मिश्र बंधुओं द्वारा पैसा लेकर अवैध वेंडरों को चलती ट्रेन में सामान बेचने की अनुमति देने की बात एक वेंडर द्वारा उजागर की गई है। आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो में जिन लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है उनमें आशीष मिश्र, विवेक मिश्र एवं जयकरन मिश्र के नाम हैं। आरोप है कि आरपीएफ के ये तीनों सिपाही हमेशा सिविल कपड़ों में रहते हैं,वर्दी कभी नहीं पहनते। इनका काम प्लेटफार्म पर घूम-घूमकर वेंडरों से पैसा वसूल करना है। इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि जयकरन मिश्र बीते 8 वर्षो से जबलपुर स्टेशन में ही पदस्थ है जबकि रेलवे के नियमानुसार कोई भी सिपाही 2 वर्ष से ज्यादा एक स्टेशन पर नहीं रह सकता। प्रदेश टुडे वीडियो की पुष्टि नहीं करता, वहीं आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि सख्त कार्रवाई से अवैध वेंडर बौखला गए हैं 

अधिकारियों का कहना है........

 वायरल वीडियो में जिन सिपाहियों के नामों का जिक्र किया गया है वह अवैध वेंडरों द्वारा की गई साजिश का हिस्सा। ऐसा कुछ भी नहीं है,अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की जा रही है इसलिए वे लोग आरपीएफ को बदनाम करने ऐसा कर रहे हैं।

 अरुण त्रिपाठी,आरपीएफ सी.कमाण्डेंड,जबलपुर

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.