नेपियर टाउन स्थित बेस्ट सुपर हॉस्पिटल में भर्ती थीं 64 वर्षीय महिला
जबलपुर। कोरोना की तीसरी लहर अब जानलेवा साबित हो रही है और खासकर बुजुर्गो पर भारी पड़ रही है। संक्रमण की रफ्तार तेज होने के साथ ही अब मौतों के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। रविवार पूर्वान्ह होमसाइंस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कोविड पॉजीटिव 64 वर्षीय बुजरुग की मौत हो गई। सप्ताह के अंत में यह तीसरी मौत है। कोविड का संक्रमण अब उन बुजरुगों पर भारी पड़ रहा है, जो किसी न किसी बीमारी से पहले से पीड़ित हैं। धीरे-धीरे बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा अब स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ा रहा है। तीसरी लहर के पीक के शुरूआती दौर में ही 4 मौतों के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई गई है। बताया जाता है कि यादव कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय वृद्ध महिला को हाई बीपी, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या के चलते उनके परिजन 12 जनवरी को बेस्ट सुपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका कोविड टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। आज सुबह करीब 11.30 बजे उक्त वृद्धा की मृत्यु हो गई। निजी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृत्यु की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। वृद्धा अति गंभीर अवस्था में थी आज सुबह उनकी मौत हो गई।
आरडीयू परीक्षा में संक्रमण की संभावना
रादुविवि में हाल ही में हुए दीक्षांत समारोह के बाद निकले पॉजीटिव केसों को देखते हुए अब छात्रों में इस बात को लेकर चिंता है कि आखिर कोविड की तीसरी लहर पीक पर आ रही है ऐसे में ऑफलाइन परीक्षाएं कराई जाती है तो छात्र संक्रमण से कै से बच पाएंगे। छात्रों का कहना है कि जब राज्य शासन ने विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव स्थगित कर दिया है और स्कूलों को भी फिलहाल 31 जनवरी तक बंद कर दिया है तो कॉलेज के छात्र-छात्रओं की जान से क्यों खेल किया जा रहा है।