Type Here to Get Search Results !

‘मास्क लगाओ’ अभियान में सड़क पर उतरे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा

दुर्घटना में जान बचाने हेलमेट की बताई अनिवार्यता 

जबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में बचाव के लिए हेलमेट और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने जनता को प्रेरित करने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सड़क पर उतरे। उन्होने पुलिस का जन जागरण अभियान ‘मास्क लगाओ कोरोना भगाओ- हैलमेट लगाओ जान बचाओ’ का शुभारंभ कर राहगीरों को मास्क व सैनिटाइजर भी दिया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि मुख्य उद्देश्य है कि ट्रैफिक नियमों की अव्हेलना करने के कारण जो दुर्घटनाएं होती हैं, उन में कमी लाई जा सके। वाहन चालक यदि यातायात नियमों के तहत अपने वाहन चलाएगा तो इससे न केवल वह अपनी जिंदगी सुरक्षित रखेगा, बल्किसामने वाले की जिंदगी को भी सुरक्षित रखेगा। यातायात पुलिस ने लोगों को संदेश दिया है, कि सर्दियों में रोड पर धुंध की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। हाइवे पर चलने वाले सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगे हों, ताकि धुंध के कारण आगे के वाहन दिखाई दें। दोपहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर चलते हैं, तो हादसे के वक्त सिर पर गंभीर चोट नहीं आती है। 

संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क जरूरी

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एसपी ने कहा, कि कोरोना संकमण की चेन को ब्रेक करने हर व्यक्ति का यह दायित्व है, कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करे। जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। भीड़ का हिस्सा न बनें, समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं एवं सैनेटाइज करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.