Type Here to Get Search Results !

5 राज्यों के चुनाव लाएंगे संक्रमण की सुनामी, ब्रिटेन के विशेषज्ञ ने चेताया

एमपी में जनसंपर्क पीएस, कमलनाथ के ओएसडी कोरोना पॉजिटिव

 नई दिल्ली। यूपी,पंजाब,उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कोरोना संक्रमण की सुनामी ला सकते हैं। यह दावा एक स्टडी के बाद भारतीय मूल के ब्रिटेन वैज्ञानिक डॉ रजय नारायण ने किया है। ग्लोबल हेल्थ अलायंस के फाउंडर डायरेक्टर डॉ रजय ने कहा कि अध्ययन में यह बात सामने आई कि वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे हैं। यूके में तो 60 प्रतिशत से अधिक आबादी बूस्टर डोज ले चुकी है, इसके बाद भी हर दिन करीब डेढ़ लाख केस आ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,68,063 केस आए हैं और 277 लोगों की मौत हो गई। 

अगले 3-4 हफ्ते संवेदनशील,इसी दरम्यान चुनावी सरगर्मी 

ब्रिटेन के विशेषज्ञ डॉ रजय नारायण ने कहा है कि ब्रिटेन के हालातों की तुलना में भारत की बात की जाए तो यहां 95 प्रतिशत लोग वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं, 80 प्रतिशत से ज्यादा सेकंड डोज ले चुके हैं और बूस्टर डोज लगने की शुरूआत हो चुकी है। इसके बावजूद भारत में लगातार तीसरे दिन डेढ़ लाख केस सामने आए। उन्होने कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की प्रकृति का जिक्र करते हुए कहा कि यह वायरस इम्यून सिस्टम को धोखा देकर इंफेक्ट करता है और वैक्सीन लगने के बाद भी इस वायरस में उसे बायपास करने की ताकत है। ऐसा अनुमान है कि आगामी 3 से 4 सप्ताह में केस बहुत तेजी से बढ़ेंगे और इसी दरम्यान भारत में पांच राज्यों के चुनाव की सरगर्मी तेज होगी। 

मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव

बीते दस दिनों में मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज होने से हालात चिंताजन बन रहे हैं। 2022 के पहले दिन यानि 1 जनवरी को सिर्फ 9 जिलों में संक्रमण फैला था, जबकि 10 जनवरी तक यह 48 जिलों में फैल गया। वहीं 10 जनवरी तक प्रदेश में 7363 पॉजिटिव केस सामने आए। प्रदेश में कई मंत्री और अधिकारी कोरोना संक्रमित हुए हैं, वहीं सोमवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी आरके मिगलानी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.