इंदौर के सेक्स स्केंडल में किरकिरी के बाद उठाया कदम
इंदौर। सेक्स स्कैंडल में थाईलैंड की कॉल गल्र्स के साथ पकड़े जाने वाले तीन आरोपी भाजपा नेताओं को पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है। तीनों नेता खंडवा में मंत्री विजयशाह की हरसूद विधानसभा के खालवा मंडल में पदाधिकारी थे। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। वहीं मंत्री विजय शाह ने वीडियो वायरल होने के बाद सफाई देते हुए कहा कि फोटो खिंचवाने से कोई करीबी नहीं हो जाता। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं के साथ किसी को फोटो या सेल्फी लेने से कैसे रोका जा सकता है।
पुलिस रेड में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा
बताया जाता है कि पांच दिन पहले इंदौर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इसमें थाईलैंड व इंदौर की 10 लड़कियों के साथ 8 युवकों को हिरासत में लिया गया था। सेक्स रैकेट में खंडवा भाजपा के पदाधिकारी भी पकड़े गए थे। इनमें खालवा मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वरु ण यादव व महामंत्नी विवेक नामदेव समेत एक कार्यकर्ता शामिल था। सेक्स स्कैंडल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस मामले ने तूल पकड़ा, तो पार्टी की किरकरी हुई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने तीनों पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया।