Type Here to Get Search Results !

ग्रुप रिजव्रेशन के लिए रेलवे के हर केंद्र पर होगी बुकिंग, रेलवे ने दी राहत

अब 100 से अधिक संख्या में शादी पार्टी व धार्मिक यात्र के लिए जाना होगा मुख्यालय 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने सामूहिक बुकिंग मामले में यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बारात या धार्मिक यात्र के लिए ग्रुप में बुकिंग कराने के लिए अब लोगों को मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि अब 20 से अधिक लोगों की सामूहिक बुकिंग सभी आरक्षण केंद्रों पर कराई जा सकेगी और अब 100 से अधिक लोगों की बुकिंग के लिए ही मुख्यालय आना होगा। डीसीएम सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों के लिए नई व्यवस्था के तहत अब पार्टी बुकिंग की सुविधा का रेलवे ने विकेंद्रीकरण कर दिया है। अभी तक 20 से अधिक यात्रियों की बुकिंग के लिए लोगों को टिकट की बुकिंग मंडल कार्यालय में आकर करानी पडती थी अब नए आदेश से 15 से 30 यात्रियों के आरक्षण सभी आरक्षण केंद्रों पर कराए जा सकेंगे।

 100 से अधिक यात्री का ग्रुप डीसीएम करेंगे

 रेलवे ने स्टेशन प्रबंधक, मुख्य वाणज्यि निरीक्षक को 31 से 100 यात्रियों के आग्रिम आरक्षण करने का अधिकार सौंपा है। 100 से अधिक यात्री संख्या होने पर मंडल के मंडल वाणज्यि प्रबंधक को आवेदन देना होगा। ग्रुप आरक्षण की सुविधा जबलपुर के रेल मंडल के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, नरिसंहपुर, करेली, पिपरिया, दमोह,सागर सहित अन्य छोटे स्टेशनों के आसपास रहने वाले को अपने पास के आरक्षण केंद्र पर मिलेगा। शादी-धार्मिक यात्र के लिए होता है रेलवे का ग्रुप आरक्षण शादी-विवाह, धार्मिक यात्र के लिए रेलवे में ग्रुप आरक्षण की सुविधा उपलब्ध होती है। रेलवे इसमें सीट के अनुसार तय किराया और जीएसटी ही लिया जाता है। वहीं पूरी ट्रेन भी कई लोग धार्मिक यात्र के लिए बुक कराते हैं। इस तरह की यात्र के लिए बुकिंग अब मंडल मुख्यालय से होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.