Type Here to Get Search Results !

सर्दी-बुखार+कोरोना से नया संक्रमण ‘फ्लोरोना’, जबलपुर में मिले 4 पॉजिटिव में 2 सेना के जवान

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज, बच्चों का टीकाकरण शुरू 

नई दिल्ली। जाड़े के मौसम में सर्दी-खांसी के साथ बुखार को साधारण मानना बड़ी गलती हो सकती है। नए साल के तीसरे दिन मिली कोरोना अपडेट संक्रमण की तीसरी लहर की दहशत से भरी है,वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन और डेल्टा को मिलाकर बने ‘डेल्मीक्रॉन’ जैसी नई परेशानी के बाद नया संक्रमण् ‘फ्लोरोना’ सामने आने की खबर ने चिकित्सा-वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। वहीं बच्चों का टीकाकरण शुरू होने के साथ ही मध्यप्रदेश में एक दिन में 224 नए केस मिले हैं। जबलपुर में रविवार को मिले कोरोना के 4 नए केस के बारे में जो ट्रेवल हिस्ट्री मिली है उनमें सेना के दो जवान हैं जो कि बाहर से ट्रेनिंग के लिए आए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की एक सैन्य अधिकारी ट्रेनिंग के लिए आई थी, जो पॉजिटिव रही। 

कोरोना का नया वैरियंट नहीं है फ्लोरोना ... 

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। दुनिया में पहली बार कोरोना और फ्लू के वायरस का इंसान के शरीर पर एक साथ अटैक करने का मामला सामने आया है। कोरोना और इंफ्लुएंजा के डबल इंफेक्शन को ‘फ्लोरोना’ कहा जा रहा है। यानी एक ही समय में फ्लू+कोरोना का डबल इंफ्केशन ‘फ्लोरोना’ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफ्लुएंजा और कोरोना के डबल इंफेक्शन का दुनिया का पहला केस इजराइल में सामने आया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि फ्लोरोना कोरोना का नया वैरियंट नहीं है, बल्कि एक ही समय में फ्लू और कोरोना से होने वाला डबल संक्रमण है,जिस पर स्टडी की जा रही है।

 चार में से तीन की मिली ट्रेवल हिस्ट्री 

सरकार ने भी मान लिया है कि मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। एक दिन में 224 नए केस मिले हैं,इनमें करीब आधे अकेले इंदौर में हैं। जबलपुर में 4 नए संक्रिमतों में 3 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री के मुताबिक इनमें 2 सेना के जवान हैं जो बाहर से ट्रेनिंग के लिए जबलपुर आए हैं। दोनों को हल्के लक्षण हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। एक महिला कैंसर पेशेंट है जो कि इलाज कराकर मुम्बई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से लौटी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.