Type Here to Get Search Results !

कचरा ढोने वाले ट्रिपर को कार ने मारी टक्कर, 3 सफाई कर्मी घायल

मानस भवन के पास सुबह हादसा,मची चीख पुकार 

जबलपुर। सोमवार की सुबह-सुबह मानस भवन के सामने तेज रफ्तार भाग रही एक कार ने वहां खड़े कचरा कलेक्शन ट्रिपर और सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रिपर और कार तो क्षतिग्रस्त हुई ही, साथ में तीनों सफाई कर्मियों को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह मानस भवन के पास तीन सफाई कर्मी झाडू लगाने व कचरा समेटने का काम कर रहे थे और वहां पर ट्रिपर भी खड़ा था। तभी तीन पत्ती की ओर से आ रही लाल रंग की केट्रा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पहले ट्रिपर को टक्कर मारी फिर मजदूरों को भिड़ा दिया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में घायल तीनों लेबरों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मदन महल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से नगर निगम के सफाई कर्मियों में भी आक्रोश पनप रहा है उन्होंने उपचार का खर्चा नगर निगम द्वारा वहन न करने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.