Type Here to Get Search Results !

रैलियों-सभाओं पर रोक 22 तक बढ़ी 50 प्रतिशत क्षमता से इनडोर बैठकों की छूट

कोरोना संक्रमण के साये में पांच राज्यों के चुनाव, आयोग का फैसला

स्वास्थ्य मंत्रलय ने की थी कड़े निर्णय लेने की सिफारिश

 नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने इन राज्यों में रैलियों पर लगे प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों को केवल वचरुअल रैली करने की इजाजत दी गई है। हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल की क्षमता के 50} के साथ इनडोर बैठकें करने की अनुमति दे दी। इसके अलावा चुनान आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (एमसीसी) के प्रावधानों और कोरोना के व्यापक दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने राज्य/जिला प्रशासन को संबंधित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस फैसले से पहले चुनाव आयोग ने कें्रदीय स्वास्थ्य के साथ बैठक की थी। वचरुअल बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और पांचों राज्यों के मुख्य सचिव भी शामिल हुए। बैठक में राजेश भूषण ने आयोग की ओर से फिजिकल रैली पर लगाई गई रोक पर सहमति जताई है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रलय ने मौजूदा हालातों में आगे इस संबंध में कड़े निर्णय लेने की सिफारिश आयोग से की थी। स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.