Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में 190 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

जबलपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। रविवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 190 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें करीब 10 बच्चे भी शामिल हैं। एक्टिव केसों की संख्या अब 644 हो गई है जबकि 12 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि नए केसों की ट्रवल और कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री देखी जा रही है और नाइट कफ्यरू के साथ लगाई गई बंदिशों पर सख्ती से नजर रखने कहा गया है। 

इंदौर में 621 और भोपाल में 434 पॉजिटिव

राज्य से मिली रिपोर्ट में बताया गया कि मध्यप्रदेश में 24 घंटे में में कोरोना के 2040 नए मरीज मिले हैं और एक्टिव केस 6849 हो गए। इंदौर में सबसे ज्यादा 621 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में नए संक्रमितों की संख्या रविवार को 434 रही, इनमें 12 डॉक्टर भी शामिल बताए गए हैं। इंदौर में सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गईं 3 लडकियां और 1 कस्टमर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ग्वालियर में 304 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी रविवार को कोविड पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ राजेश सिसोदिया ने इसकी पुष्टि की है। भोपाल में नए मरीजों में 36 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें एक 6 महीने की बच्ची भी है। शुक्र वार को भी 28 बच्चे संक्रिमत मिले थे। यानी दो दिन में 64 बच्चे संक्रिमत हुए हैं।

 सोमवार को प्रीकॉशन डोज लगेगी 

स्वास्थ विभाग ने बताया कि सोमवार को हेल्थ केयर वर्कर्स,फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। वहीं बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने 11 स्कूलों में सेंटर बनाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.