चाय की दुकान पर विवाद के बाद वारदात से सनसनी
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के कुचबंधिया मोहल्ला में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मामूल कहासुनी के बाद गाली गलौज से उपजे विवाद में शराब के नशे में धुत 15 वर्षीय किशोर ने चाकू मारकर 18 वर्षीय आकाश की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और हमलावर मौके से फरार हो गया। घमापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चांदमारी निवासी 18 वर्षीय आकाश कोरी अपने साथियों के साथ चाय की दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहा था तभी 15 वर्षीय किशोर शराब के नशे में धुत होकर आया और आकाश कोहली के पास पहुंचते ही गाली गलौज करने लगा। बताया जाता है कि आकाश ने गाली गलौज करने से मना किया तो 15 वर्षीय किशारे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आकाश लहुलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर भगदड़ मच गई। चाकू के वार से ज्यादा खून बहने की वजह से युवक की मौके पर ही
ो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आकाश ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।