पुलिस बल पर कोरोना का प्रहार, जबलपुर में 1 मौत, घट गए नए पॉजिटिव केस
January 31, 2022
0
जबलपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण पुलिस बल में बढ़ा है, स्थानीय स्तर पर इसके आंकड़े जारी नहीं किए गए, लेकिन गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने बताया है कि प्रदेश में 1238 पुलिस कर्मी संक्रमित हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार नियंत्रण में है। जबलपुर में भी नए केस तेजी से घट रहे हैं। सोमवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 320 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 840 रही। सरकारी रिकार्ड में सोमवार को एक मौत दर्ज की गई और कुल एक्टिव केसों की संख्या 4277 हो गई है।
Tags