
नई दिल्ली ।
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग के चलते अफरातफरी का माहौल है। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। मंगोलपुरी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई।
सूचना पर 20 से अधिक दिल्ली दमकल विभाग की गाडियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
