Type Here to Get Search Results !

प्रधान सेवक बने संजय पाठक, हिन्दू एकता महाकुंभ की मिली जिम्मेदारी

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का चित्रकूट में विराट आयोजन 


 

भोपाल। यूपी चुनाव से पहले भाजपा हिन्दुओं को एकजुट करने चित्रकूट में हिन्दू एकता महाकुंभ करने जा रही है। इस महाकुंभ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संतों और हिन्दू नेताओं का जमावड़ा रहेगा। इस आयोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी हिन्दू एकता महाकुंभ समिति ने पूर्व मंत्री संजय पाठक को सौंपी है, और उन्हें प्रधान सेवक का दर्जा दिया है। संजय पाठक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री चौहान को आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। इसके अलावा प्रधान सेवक संजय पाठक ने सीएम को अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए एक पत्र भी दिया। आयोजन समिति का कहना है कि महाकुंभ के जरिए हिन्दुओं के बिखराव को समेटने और उनमें एकता के लिए काम किया जाएगा। विधायक और पूर्व मंत्री पाठक को आयोजन में प्रधान सेवक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय पाठक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह से चर्चा में बताया कि चित्रकूट में तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन 13 दिसंबर से प्रारंभ होगा। महाकुंभ का समापन 15 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ होगा। तुलसी पीठ के तत्वाधान में आयोजित इस महाकुंभ में 5 लाख से अधिक हिंदुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए हिंदू एकता महाकुंभ की टीम को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। पूर्व मंत्री पाठक के साथ तुलसी पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी महंत रामचंद्र दास युवराज ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां टेंट पंडाल आवासीय व्यवस्था पाकिर्ंग आवागमन सहित अन्य स्थलों को भी देखा गया। इसके अलावा विकलांग विश्वविद्यालय जाकर पाठक ने प्रबंध समिति के लोगों से मुलाकात की और उन्हें तैयारियों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पाठक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भी मिले।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.