Type Here to Get Search Results !

सो रही बेटी से बाप ने रेप कर रिश्ता किया कलंकित, शर्म आई तो खा लिया जहर

हैवानियत की शिकार बच्ची ने बहनों के साथ पड़ोसी के घर ली शरण

 रीवा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। घर में

  सो रही 13 वर्षीय बेटी के साथ पिता ने बलात्कार किया और चुप रहने की धमकी दी। बड़ी बेटी ने पिता की करतूत देख ली तो उसके साथ मारपीट की गई। बड़ी बेटी ने जैसे तैसे तीन बहनों को लेकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के यहां शरण ली। सुबह मामला जब पुलिस थाने पहुंचा तो पिता को शर्म आई और उसने जहर खा लिया। 

पुलिस कस्टडी में पिता का इलाज............

 सिटी कोतवाली टीआई आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी अपनी बहनों व पड़ोसियों के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने आई थी। महिला पुलिस अधिकारियों ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बताया जाता है कि यह जानकारी मिलते ही आरोपी पिता ने जहर खा लिया, जिसे संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की देखरेख में आरोपी पिता का इलाज किया जा रहा है।

 बिन मां की हैं चारों बेटियां................. 

पीड़िता ने बताया कि वे चार बहनें हैं और उनकी मां कई वर्ष पहले मर चुकी हैं। सभी मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं। पिता पहले ठीक था,लेकिन कुछ माह से उसकी हरकतें अजीब रहती थी। शुरु आत में उसका जुल्म सहते रहे। पर बीते दिन छोटी बहन के साथ सोते समय दुष्कर्म की घटना से दिल फट गया है। रेप की घटना के बाद सभी बहनें पड़ोसी के घर चली गई थी और सुबह हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने पहुंची। मोहल्ले के लोग इस घटना से नाराज हैं और पिता को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.