Type Here to Get Search Results !

लापता अमोली की लाश कुए में मिली

हत्या या हादसा, पुलिस कर रही पड़ताल 

। रहस्यमय तरीके से गायब हुई 5 साल की मासूम अमोली की लाश घर के पास बने कुआ में मिली। नगर निगम जोन कार्यालय के पास स्थित कुआ में लोहे की मजबूत जाली लगी हुई है, जाली में लगा खिड़की का पल्ला इतना हैवी है कि मासूम उसे उठा भी नहीं सकती। मौका-ए-वारदात पर चर्चा है कि अमोली हादसे का शिकार नहीं हुई है। किसी ने रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या की है। संभवत: बच्ची को जिंदा कुआ में फेंक कर जाली लगा दी गई। अमोली की लाश सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक मुन्या राय ने उस वक्त कुआ में देखी जब वह मंदिर पूजा करने गया था। युवक ने बच्ची की मां शीला और पिता मूलचंद प्रजापति को बताया कि कुआ के अंदर अमोली पड़ी हुई है। कुआ में बच्ची की लाश मिलने की सूचना पर एएसपी रोहित काशवानी, एएसपी गोपाल प्रसाद खांडेल सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पड़ोसियों सहित पूरे में मोहल्ले में डोर-टू-डोर पूछताछ शुरू कर दी है। मासूम बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा दिया गया है। डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर में किसी भी तरह के कोई चोट के निशान/ खरोंच आदि नहीं मिले हैं। पानी में डूबने से ही बच्ची की मौत बताई गई है। बच्ची के रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने के बाद उसकी तलाश में सोमवार देर रात तक पुलिस की कई टीमें जुटी रहीं। सोमवार दोपहर को कुआ में ऊपर से झांककर देखा भी गया था, लेकिन उस वक्त लाश नहीं दिखी। 5 वर्षीय अमोली की मां शीला ने बताया कि 2 दिन पहले बेटी को स्नान कराने के बाद घर के सामने बनी पट्टी में धूप सेकने के लिए बैठा दिया था। अमोली धूप में बैठी थी, मां अपने काम में लग गई। मां घर के समीप एक दुकान में कुछ सामान लेने गई और चंद मिनट में लौटकर आई तो अमोली गायब थी। अमोली से 2 साल बड़ी बहन से पूछा तो उसने बताया कि वह धूप से उठकर घर के अंदर चली गई थी,जबकि अमोली धूप में ही बैठी थी। सवाल यह है कि अमोली खुद से कुआ के पास खेलने भी नहीं गई होगी, क्योकि उसे पता था इधर कुआ है, और वह नहाने के बाद कपड़े भी नहीं पहने हुई थी। इधर यह भी चर्चा है कि पलक झपकते किसी ने अमोली का अपहरण कर लोहे की जाली खोलकर उसे अंदर फेंक दिया। अमोली के परिवार सहित मोहल्ले के रहने वाले किसी भी सदस्य ने किसी को आते-जाते या भागते भी नहीं देखा। मामला पूरी तरह से संदेहास्पद है, जिसकी सूक्ष्म पड़ताल में पुलिस जुट गई है। 

की तलाश में जुटा रहा पुलिस बल............. 

5 साल की मासूम के अचानक गायब हो जाने के बाद चल रही पड़ताल के बीच एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा खुद रामपुर पहुंचे। अमोली की तलाश में 2 एएसपी, 3 सीएसपी सहित शहर से लेकर देहात तक 20 से अधिक थाना प्रभारी, समस्त डायल-100, एफआरवी, चीता, टाइगर, पेट्रोलिंग वाहन टीम एवं नाइट गश्त अधिकारी जुटे रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.