Type Here to Get Search Results !

आईपीएस अफसरों के तबादले,जबलपुर को लंबे समय बाद मिले डीआईजी

आर एस परिहार पदस्थ,भिंड और सागर एसपी बदले
भोपाल । गृह विभाग ने बुधवार की देर शाम एक दर्जन आईपीएस अफसरों के तबा‌दले किए हैं ।भिंड और सागर के एसपी बदले गए हैं। भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह की जगह शैलेंद्र सिंह को भिंड एसपी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं सागर एसपी अतुल सिंह की जगह तरुण नायक को सागर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में भारतीय पुलिस सेवा की 1987 बैच की आईपीएसअरुणा मोहन राव को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से विशेष पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल ,88 बैच के आईपीएस कैलाश मकवाना को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। जीपी सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुषमा सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पी एच क्यू, बीबी शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएंडी पीएचक्यू से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग भोपाल ,अनिल सिंह कुशवाहा को उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा से उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन ,आर एस परिहार को उप पुलिस महानिरीक्षक पी एच क्यू से उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेज जबलपुर, मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक भिंड से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, अतुल सिंह को पुलिस अधीक्षक सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ,नागेंद्र सिंह को सेनानी हाफ फोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ,समीर सौरभ को सेनानी दसवीं वाहिनी विसबल सागर से सेनानी हाकफोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया है ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.