Type Here to Get Search Results !

कटा हुआ सिर मिलने के बाद शक की सुई करीबी रिश्तेदारों पर !

सरपंच के भाई के कत्ल में पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा 

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के परासिया गांव निवासी सरपंच के चचेरे भाई गया प्रसाद कुसराम के धड़ से अलग किए गए सिर की बरामदगी के बाद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस बीते 48 घंटे से परासिया सहित ङिारी गांव में डेरा डाले है। पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गया प्रसाद की क्रूरतापूर्वक हुई हत्या के बाद से गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गया के स्वयं के परिवार में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। लूट या चोरी के प्रयास में भी हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया गया है। गांव में दबी जुबान यह चर्चा है कि गया के कोई करीबी रिश्तेदार ने ही पूरी प्लालिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए परासिया और ङिारी गांव के संदेहियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। बुजुर्ग गया प्रसाद कुसराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस अब तक करीब 4 दर्जन लोगों से सघन पूछताछ कर चुकी है। 

कटी मुंडी मिलने के बाद हुआ पोस्टमार्टम..............

 गौरतलब है कि परासिया निवासी 61 वर्षीय गया प्रसाद कुसराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। हमलावर धड़ से सिर काटकर ले गए थे। पुलिस ने छानबीन करते हुए वारदात स्थल से कुछ दूरी पर जमीन के अंदर से गायब सिर को खोज निकाला है। जमीन के अंदर से मिले सिर एवं मरचुरी में रखे धड़ का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम के बाद लाश को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। दोपहर बाद गया प्रसाद का गांव में अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में भी पुलिस की नजर रखेगी कि कौन-कौन रिश्तेदार शामिल हुए। कौन रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ और क्यों, इसकी भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। 

गांव में लगा था मढई का मेला................

 परासिया और ङिारी गांव के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। दोनों गांव की लगभग तीन हजार के आसपास की आबादी है। गांव में पटेल, गोंड व ब्राह्मण सहित सभी समाज के लोग रहते हैं। रविवार 28 नवंबर को परासिया में मढ़ई का मेला लगा था। गया प्रसाद गांव में झाड़-फूंक भी करता था। गया के दो बेटे व एक बेटी है, शादीशुदा बड़े बेटे देवी सिंह कुसराम की दो साल पहले ही एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, उसकी पत्नी अब मायके में रहती है। बेटी शारदा की पास के गांव ही शादी हुई है। छोटा बेटा दीपचंद का विवाह एक साल पहले हुआ था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.