Type Here to Get Search Results !

जीएसटी का विरोध सिर्फ 3 घंटे दुकानें बंद कर,बड़ा फुहारा पर जुटे संगठन

केंद्र सरकार ने कपड़ा व्यापार पर दर 12 प्रतिशत बढ़ाई तो उग्र आंदोलन होगा 

जबलपुर।कपड़ा व्यवसाय में गुड्स-सर्विस टैक्स (जीएसटी) की दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के खिलाफ आयोजित भारत बंद का असर जबलपुर में कुछ घंटे ही रहा। व्यापारियों ने मात्र 3 घंटे दुकानें बंद रखकर विरोध की औपचारिकता की और बड़ा फुहारा में एकत्र होकर केंद्र सरकार के निर्णय पर एतराज जताया। इस आंदोलन में तमाम व्यापारी संगठनों के अलावा कांग्रेस का भी साथ मिला और नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने केंद्र सरकार से जीएसटी की बढ़ी हुई दर तत्काल वापस लेने की मांग की।

 तमाम व्यापारी संगठन एकजुट .....

 जीएसटी संघर्ष समिति के बैनर तले जबलपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के संयोजन में सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जवाहर गंज व्यापारी संघ, महाकोशल चेंबर ऑफ कामर्स, कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स, जबलपुर गारमेंट्स एंड फैशन डिजाइन क्लस्टर एसोशिएशन सहित लार्डगंज व्यापारी संघ, मछरहाई व्यापारी संघ, सदर, गोरखपुर,अधारताल, गढ़ा आदि क्षेत्रों के व्यापारिक संगठनों ने धरना देकर भाजपा की केंद्र सरकार का तीखा विरोध किया। व्यापारियों ने कहा है कि 1 जनवरी से यदि 12 प्रतिशत जीएसटी की दर लागू होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी रणनीत जीएसटी संघर्ष समिति तय करेगी। प्रदर्शन में नवनीत जैन, अनुराग गढ़ावाल, राकेश जैन, राकेश चौधरी, अनुज जैन, जितेंद्र पचौरी, दीपक सेठी, मंजेश जैन,विक्रांत जैन, सुजाता भाऊ, नितिन जैन, संजय कश्मीर,प्रशन्न जैन, प्रशांत जींस, संदीप जैन, अखिलेश जैन सहित व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.