आंधी-पानी-धूल सब एक साथ, बिजली ने भी दिया धोखा
जबलपुर। मंगलवार की पूर्वान्ह 11:20 बजे मौसम ने सालों बाद वो नजारे दिखाए कि देखने वाले देखते ही रह गए। तेज आंधी के चंद पल बाद धूल के गुबारों के बीच अचानक
छा गया और रात हो गई, सड़क पर चल रहे वाहनों की हैडलाइट जलानी पड़ी। कुछ पल में ही तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम का ये अजीब रंग सुबह पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ। डब्ल्यू डी के कारण तापमान तो बढ़ा पर मावठे की ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। हर जुबां पर बस मौसम की चर्चा हर जुबां पर बस मौसम की ही चर्चा थी। हर कोई बिगड़े मौसम की बात कर रहा था। जिनके बच्चे और घर के मुखिया या अन्य सदस्य बाहर थे, उन्होंने फोन कर के अपनों की कुशल क्षेम पूछी। ये बताने वाले भी कम नहीं थे कि इतने-इतने साल या समय के बाद ऐसी स्थिति बनी है।
वाहनों की लाइट से उजाला-
सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की लाइट से ही उजाला हो पाया। तेज आंधी के साथ उड़ती धूल आंखों को चुभ रहीं थीं। अंधेरा ऐसा कि किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की हेड लाइट के कारण ही उजाला दिख रहा था।
ग्रामीण क्षेत्रों में पहले आया अंधेरा-
ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा पहले आया। पाटन-कटंगी सहित अन्य क्षेत्रों के उन लोगों ने जिनके परिजन शहर में थे को फोन कर के बताया कि यहां मोसम अजीब सा हो गया है और अंधेरा छा गया है। इस पर लोगों को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन कुछ ही देर बाद शहर का मौसम भी लगभग वैसा ही हो गया। आज कई सालों बाद दिन में अंधेरा दिखा। लाइट गोल होते ही बारिश शुरू- मौसम के बेइमान होने के कुछ ही देर बाद लाइट गुल हो गई। लाइट गुल होते ही बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं कम बारिश हुई। लेकिन हुई सब जगह। कई जगह इतनी तेज बारिश हुई कि असाढ़ की याद आ गई। मौसम विभाग का कहना था कि डब्ल्यू डी के प्रभाव के कारण ऐसा हुआ है। और, एक दो दिन ऐसी स्थिति और रह सकती है। अभी स्थिर रहेगा मौसम मावठे के कारण पारा भले ही सामान्य से थोड़ा ज्यादा है, पर बदले मौसम के कारण कंपकपी का दोर बढ़ गया। डब्ल्यूडी का प्रभाव कम होते ही, पुन: तापमान में गिरावट आने और हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर होगा। ये स्थिति तीन-चार दिनों बाद यानी 31 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगी। आज सुबह पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। दिन के समय भी पारा सामान्य से थोड़ा ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है।
धूप की अभी उम्मीद नहीं-
मौसम विभाग का कहना है वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के कारण स्थिति कुछ भी हो सकती है। आज धूप नहीं निकली, और जब तक डब्ल्यूडी का प्रभाव रहेगा तब तक धूप नहीं निकलेगी। इसका प्रभाव हटते ही पारे में गिरावट आएगी, फिर तेज ठंड का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आज सुबह तेज ठंड थी, आद्रता 69 प्रतिशत थी, हवा सामान्य थी, लेकिन 11 बजे ये आंधी में बदल गई। गत वर्ष आज के दिन न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्स्यिस और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।