Type Here to Get Search Results !

11 साल की मासूम बच्ची से गेंग रेप, घर से उठा ले गए थे दरिंदे

रांझी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को किया गिरफ्तार

 जबलपुर । रांझी थाना क्षेत्र में 11 साल की मासूम बच्ची गेंग रेप का शिकार हो गई। घर में बच्ची को अकेला पाकर दो दरिंदों ने यह वारदात की। बेटी की हालत देखकर परिजन बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन एक रिश्तेदार की सलाह पर हिम्मत जुटाकर पुलिस तक पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 डायल 100 पर दी सूचना

 बीते 7 दिसंबर दो दरिंदे साईंधाम कॉलोनी निवासी मासूम बच्ची को उठा ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पांच दिन तक चुप रहने के बाद उसके परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। भोपाल कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस ने बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण कराया। मासूम के माता-पिता ने बताया कि घटना के दौरान बच्ची अकेले थी और वे काम पर चले गए थे। इस दौरान दोनों दरिंदे बच्ची को उठा ले गए और उसके साथ रेप किया। रांझी टीआई विजय परस्ते ने बताया कि आरोपी दीपू उर्फ दीपक एवं अनिल के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.