Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस में 11 साल बाद बदलाव, जबलपुर में नए ‘जगत’ का उजास

दिनेश यादव ‘दिन्नू’ का स्थान लेंगे ‘अन्नू’ 

जबलपुर। शहर कांग्रेस में 11 साल बाद किए गए बदलाव में नए ‘जगत’ का उजास फैला है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी ने युवा-ऊर्जावान नेता जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही पिछले तीन साल से चल रही परिवर्तन की चर्चा फिलहाल थम गई है। चूंकि पार्टी में बूथ से लेकर एआईसीसी तक चुनाव की चर्चा चल रही है, और बूथ-ब्लाक, नगर-प्रदेश अध्यक्ष के बाद सितंबर तक एआईसीसी चीफ का चयन होना है, इस कारण इस पर सबकी निगाहें होंगी, कि अन्नू का कार्यकाल बढ़ेगा या फिर उन्हें उनकी मंशा के अनुरूप राजनीति करने का मौका देकर किसी और को अध्यक्ष बना दिया जाएगा।

 दिनेश यादव खुद पहल कर चुके बदलाव की .................................

शहर कांग्रेस कमेटी को बहुत पहले नया अध्यक्ष मिल जाना था। अरुण यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहते हर दूसरे हफ्ते ये बात कही जाती थी कि नगर अध्यक्ष बदला जाना है, लेकिन कमलनाथ के पीसीसी चीफ बनने के बाद ये चर्चा थम गई, जबकि लंबे समय से जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश यादव खुद अध्यक्ष बदलने की पहल कर चुके हैं। पिछले साल से बदलाव की चर्चा फिर शुरू हुई, लेकिन उपचुनाव के कारण मामला टल गया। बीते दो-तीन सप्ताह से जगत बहादुर अन्नू और सौरभ नाटी शर्मा में से किसी एक को अध्यक्ष बनाने की बातें कीं गईं। बताते हैं कि वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने अध्यक्ष के रूप में अन्नू के नाम को ज्यादा उपयुक्त माना। 

पार्टी का आदेश सर माथे .............................................

अध्यक्ष बनने के बाद अन्नू ने कहा कि फिलहाल दायित्व संगठन के लिए मिला है तो संगठन को मजबूत करने में ही अपनी ऊर्जा लगाएंगे। इसके बाद पार्टी जो आदेश देगी, उसे मानूंगा। उन्होने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करूं। इसके साथ ही शासन-प्रशासन के हर उस काम का विरोध करूंगा जो जनता के खिलाफ और शहर के खिलाफ होंगे। विकास के काम में सहयोग प्रदान करूंगा। 

 फिलहाल मेल मुलाकात ................................

अन्नू ने कहा कि फिलहाल सभी से मेल-मुलाकात कर जनता से उनसे संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में चर्चा करूंगा। कार्यकारिणी के लिए कोई समय निश्चित करना सही नहीं है। जो वरिष्ठ कहेंगे, उसका पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन सिर्फ कार्यकर्ताओं का होगा। कार्यकर्ता ही पार्टी चलाएंगे। वहीं निवृत्तमान अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में पौना शहर में कांग्रेस जीती, ये बड़ी बात है। संगठन के मुखिया के नाते मेरा कभी विरोध नहीं हुआ, सबका सहयोग मिला। नगर कार्यालय न बना पाने और लोकसभा चुनाव पार्टी का न जिता पाने की टीस है। आशा है कि आने वाले समय में ये जरूर होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.