Type Here to Get Search Results !

ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन देश के 100 टॉप स्कूलों में शामिल

अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी ने दी उपलब्ध्यि की जानकारी 

जबलपुर। भारत देश के 100 टॉप स्कूलों में ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के बाद पत्रकारों से चर्चा में फाउंडेशन के चैयरमेन एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी ने बताया कि नीति आयोग के दौरान अटल इनोवेशन लैब में पूरे भारत में टॉप सौ स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें देश के स्कूलों में अच्छे वैज्ञानिकों का चयन किया जा रहा है जो छात्र विज्ञान के जरिए देश में क्रांति लाना चाहते हैं, ऐसे छात्रों एवं स्कूलों का चयन पिछले दो महीनों में नीति आयोग के द्वारा किया गया।

 स्कूल में स्थापित की गई शहर में पहली अटल रोबोटिक एवं सेंसर लेबोरेटरी ......

 ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के चेयरमैन अनुराग सोनी ने बताया, कि जबलपुर में छात्र-छात्रओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान किए जाने को देखते हुए नीति आयोग द्वारा ब्रिटिश फोर्ट स्कूल में जबलपुर शहर की पहली अटल रोबोटिक एवं सेंसर लेबोरेटरी स्थापित की गई है। इसमें अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के रोबोट एवं सेंसर की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग में 3 डी प्रिंटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेंसर जैसे नए तकनीकी विषय भी शामिल हैं। ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम पर मोबाइल ऐप बनाए जिसे एडंब्लयूएस यंग बिल्डर्स चैलेंज 2021 में अमेजॉन वैब सर्विसेज एवं अटल इनोवेशन मिशन के द्वारा चयनित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में 100 टॉप स्कूलों का चयन किया गया था, जिसमें ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन भी चयनित किया गया है। पूर्व में भी छात्रों के प्रयत्न द्वारा ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन की अटल रोबोटिक्स एंड सेंसर लैब को भारत की श्रेष्ठ लैब का अवॉर्ड मिल चुका है। संस्था के चेयरमैन अनुराग सोनी ने बताया कि छात्र-छात्रओं ने 11 हाईटैक मोबाइल ऐप बनाए हैं, जिसमें एआई रेलवे ई गेट कंट्रोल सिस्टम, एआई डॉक्टर अपॉइंटमेंट सिस्टम, आधार अपडेशन ऐप भी शामिल है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.