Type Here to Get Search Results !

पीएम मोदी ने लॉन्च कीं आरबीआई की दो योजनाएं, छोटे-बड़े निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक की दो प्रमुख योजनाएं आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष और रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल को लॉन्च किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘आरबीआई वित्तीय मामलों में हमेशा संवाद बनाए रखता है। इन दोनों योजनाओं से देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा। इनके जरिए छोटे से लेकर बड़े निवेशकों को लाभ होगा, साथ ही पारदर्शिता भी आएगी।’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत अर्थव्यवस्था में सबकी भागीदारी की भावना का सम्मान करना और उसे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में वित्त मंत्रलय, आरबीआई और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उनसे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और निवेशकों के लिए कैपिटल मार्केट तक पहुंच अधिक आसान, अधिक सुविधाजनक होगी। 

1-आरबीआई से डायरेक्ट स्कीम

 रिटेल डायरेक्ट स्कीम इडीविजुअल निवेशकों द्वारा सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश की सुविधा देने का वन-स्टॉप सोल्यूशन है। सरकारी बॉन्ड खरीदने के लिए खुदरा निवेशक आरबीआई के साथ रिटेल डायरेक्ट गिल्ट (आरडीजी) अकाउंट खोल सकते हैं। ये बॉन्ड सरकारी सिक्योरिटी जी-सेक होते हैं। स्कीम के तहत, रिटेल निवेशकों को आरबीआई के साथ आरजीडी अकाउंट खोलने की सुविधा मिलेगी। इस अकाउंट को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खोला जा सकेगा। 

 2-एकीकृत लोकपाल योजना 

रिजर्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना के द्वारा देश में लोगों द्वारा बैंकों की शिकायतों के बारे में समाधान प्रक्रिया में और सुधार करने की कोशिश की जाएगी। इसके पीछे सोच यह है कि आम लोगों की शिकायतों का समाधान जल्द और आसान तरीके से हो सके। इस स्कीम की थीम, एक देश, एक लोकपाल बनाई गई है। इसके तहत ग्राहकों अपनी शिकायत एक ही पोर्टल, एक ई-मेल और एक पते पर कर सकेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.