Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री के नाम योजना, गरीबों का अनाज खा गए राशन माफिया

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों पर एफआईआर 

जबलपुर। प्रधानमंत्री के नाम चलने वाली योजना का राशन हड़पने वालों पर पुलिस ने सख्ती की है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में प्रति व्यक्ति 5 किलो की दर से मिलने वाले खाद्यान्न का वितरण करने वाले अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान के कर्ताधर्ता पात्र व्यक्ति को कम अनाज देकर आईडी में अधिक खाद्यान्न चढ़ाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। महत्तवपूर्ण योजना सहित गरीबों के साथ फर्जीवाड़ा करने वालों पर पनागर पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पनागर पुलिस ने 2 दुकानों की जांच एवं कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर 3 लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पनागर पुलिस ने बताया कि कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन की शिकायत एवं जांच प्रतिवेतन पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 3304032 कुशनेर के संचालक इंद्रकुमार पटैल पर एफआईआर दर्ज की गई है। कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी ने शिकायत में बताया कि प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी शाख समिति मार्यादित कुशनेर द्वारा संचालित दुकान की जांच प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के आदेश पर की गई थी। जांच में पाया गया कि दुकान संचालक इंद्रकुमार पटैल द्वारा कार्डधारी राधा बाई काछी पति मोहनलाल काछी निवासी कुशनेर को वर्तमान में 10 किलो राशन प्राप्त हो रहा है। समग्र आईडी में राधाबाई को 20 किलो राशन की पात्रता प्रदर्शित हो रही है। दुकान संचालक 10 किलो राशन हितग्राही का कम दे रहा था।

 मशीन स्टाक पर्ची से किया स्टाक का मिलान 

जांच अधिकारियों ने दुकान में रखे स्टाक का भौतिक निरीक्षण किया गया था। विक्रेता इंद्र कुमार पटेल ने पीओसी मशीन की स्टाक पर्ची दिखाई, जिसके बाद मौके पर अधिकारियों ने स्टाक पर्ची से दुकान में मौजूद स्टाक का मिलान किया, जिसमें गड़बड़ी पाई गई। जांच अधिकारियों को स्टाक में 599 किलो गेंहू कम और 599 किलो चावल अधिक मिला। नमक 43 किलो कम, शक्कर 3 किलो कम और नीला केरोसिन निल पाया गया। पूछताछ में दुकान संचालक ने बताया कि कुछ हितग्राहियों ने गेहूं के बदले चावल और चावल के बदले गेहूं ले लिया था, इसलिए स्टाक में अंतर है। 

 महंगवा टगर दुकान संचालक पर भी मामला दर्ज

 पनागर थाना में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिद्धार्थ राय के शिकायत प्रतिवेदन में महंगवा टगर के वर्तमान दुकान संचालक संदीप काछी एवं पूर्व विक्रेता इंद्र कुमार पटैल पर धोखाधड़ी दर्ज हुई है। पनागर पुलिस ने बताया कि कनिष्अ आपूर्ति अधिकारी सहित टीम ने महंगवा टगर की राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनिमितताएं मिली थी। दुकान स्टाक में 1739 किलो गेहूं, 706 किलो चावल, 43 किलो नमक और 19 किलो शक्कर कम मिली। इसके साथ-साथ स्टाक में 37 लीटर नीला केरोसिन अधिक पाया गया था। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.