Type Here to Get Search Results !

टेलर बना फर्जी बिल्डर,बेटा भी निकला डिफालटर

डीएम मंसूरी का बेटा इस्माइल धोखाधड़ी में गिरफ्तार 

35 लाख लेकर फ्लैट की रजिस्ट्री करने में आनाकानी, अधारताल पुलिस की कार्रवाई

 जबलपुर। टेलर मास्टर से शहर का कुख्यात भू-माफिया बने दीन मोहम्मद उर्फ डीएम मंसूरी का बिल्डर बेटा भी चीटिंगबाज निकला। महिला को ड्युप्लेक्स देने का झांसा देकर 35 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट के बाद रजिस्ट्री करने से मुकर गया। पीड़ित महिला ने रजिस्ट्री न करने के एवज में दी हुई रकम वापस मांगी तो बिल्डर आनाकानी करने लगा। महिला की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले मोहम्मद इस्माइल उर्फ गुड्डू के विरूद्ध धारा 420 का अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधारताल पुलिस ने बताया कि बिल्डर द्वारा ड्युप्लेक्स की रजिस्ट्री नहीं करने एवं बेइमानी कर अनुबंध पत्र के अनुसार दी गई राशि को हड़प लेने की शिकायत मीना जाटव पति इंद्रकुमार जाटव निवासी पुष्पक नगर अधारताल ने की थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहम्मद इस्माइल पिता दीन मोहम्मद उर्फ डीएम मंसूरी से न्यू राम नगर गणोश मंदिर के सामने एक ड्युप्लेक्स खरीदने अनुबंध किया था। 16 जनवरी 2020 को 33 लाख रुपए नगद एवं चेक क्रमांक 745677 में डेढ़ लाख रुपए एवं 745676 नंबर चेक में एक लाख रुपए की राशि भरकर इस्माइल को दिए थे। इसी दिनांक को विक्रेता इस्माइल द्वारा ड्युप्लेक्स का पजेशन दे दिया गया। पजेशन देते समय बोरिंग नहीं थी, दीवाल पर पुट्टी, दरवाजा, खिड़की, बिजली फिटिंग का कार्य विक्रेता द्वारा नहीं कराया गया था। ड्युप्लेक्स की रजिस्ट्री करने के लिए इस्माइल से कई बार कहा गया, लेकिन वह हमेशा आनाकानी करता रहा। कुछ दिन बाद इस्माइल ने कह दिया कि आप लोग ड्युप्लेक्स में किराए से रह रहे हो। आपने जो रकम दी थी उक्त रकम से 25} काटकर आपको वापस कर दी जाएगी,आप ड्युप्लेक्स खाली दें। पीड़ित ने घर में कराए गए कार्य सहित दिए हुए 33 लाख रुपए वापस देने की बात कही लेकिन वह न तो रूपए दे रहा और न ही रजिस्ट्री कर रहा है। 

फरार है भू-माफिया डीएम मंसूरी

 भू-मफिया डीएम मंसूरी के विरुद्ध अधारताल थाना में धोखाधड़ी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गौरतलब है कि पूर्व में पुलिस-प्रशासन ने भू-माफिया के अधारताल स्थित अवैध निर्माण में अतिक्रमण संबंधित कार्रवाई की थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.