Type Here to Get Search Results !

राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण में शहडोल संभाग सबसे आगे

र रेवेन्यू रिकॉर्ड सुधारने के पहले पखवाड़े की ओवरऑल परफॉर्मेस घोषित भोपाल। प्रदेश में राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के लिए शुरू किए गए अभियान के पहले पखवाड़े में ओवरआल परफारमेंस के आधार पर शहडोल संभाग पूरे राज्य में पहली रैंकिंग हासिल कर अव्वल रहा। संभाग के तीनों जिले अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में किए गए कामों के आधार पर शहडोल संभाग ने पहली रैंक हासिल की है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे संभागों को शहडोल संभाग ने काफी पीछे छोड़ दिया है।
िवंगत भूमिस्वामियों के नाम रिकार्ड से हटाकर उसे पूरी तरह ठीक करने में शहडोल संभाग का शहडोल जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है। शून्य क्षेत्रफल वाले खसरों को ठीक करने में अनूपपुर 11 वे उमरिया 39 वे और शहडोल 3 वे स्थान पर है। भूमि के प्रकार दर्ज करने में अनूपपुर को 9वे , उमरिया को 30 वी और शहडोल को 39 वी रैंक मिली है। भूमिस्वामी प्रकार में सुधार करने में अनूपपुर की आठवी रैंक है। उमरिया की 25 वी और शहडोल की 37 वी रैंक रही है। इसी तरह मूल बटांक, आंकिक खसरा संख्या, डायवजर्न एंट्री, डाटा परिमाजर्न में भी शहडोल संभाग पहले नंबर पर रहा है। फौती नामांतरण सुधारने में शहडोल ने बाजी मारी शहडोल जिले के फौती नामांकरण के 2 हजार 562 प्रकरण दर्ज थे। इनमें से 1843 में सुधार कर दिया गया है। जिले में कुल 71.94 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।दूसरे स्थान पर नरसिंहपुर जिला है। यहां 61 .19 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। कुल 973 प्रकरणों का निराकरण यहां किया गया है। राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण करने में चंबल संभाग पूरे प्रदेश में सबसे पीछे रहा है। यहां के भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों को काम के आधार पर दी गई रैंकिंग से चंबल संभाग दसवे नंबर पर है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.