अगले माह होना है आयोजन,पदाधिकारियों की तैयारी
जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन शहर में होना है। आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे देश से राष्ट्रीय विचारधारा के चिंतक-विचारक शहर में होंगे। इस दौरान आयोजित गहन विचार-मंथन में जो अमृत निकलेगा, उसके आधार पर अभाविप आगे बढ़ेगी। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यालय का शुभारंभ निरंजन विहार,पचपेढ़ी में हुआ। अभाविप के महानगर मंत्री माखन शर्मा ने बताया कि 24 से 26 दिसम्बर तक जबलपुर में लघु भारत के दर्शन होंगे। हमारा इतिहास पाठ्यक्रम में आये अधिवेशन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमारा गौरवशाली इतिहास स्कूली पाठय़क्रमों में हाना चाहिए। प्रांत राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र तोमर ने कहा कि अभाविप स्वाधीनता के 75 वर्ष में इंटर्नशिप के माध्यम से ज्ञात,अज्ञात स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बलिदान को विश्व पटल पर लाने का काम करेगा। कार्यालय का उद्घाटन शहर के सभी गणमान्य नागरिक एवं पूर्व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ । एबीवीपी के विपिन गुप्ता ने बताया कि अधिवेशन के लिए पदाधिकारियों ने व्यापक तैयारी की है।