Type Here to Get Search Results !

पवित्र देवताल में कार्तिक महोत्सव का अद्भुत नजारा

पहाड़ियों से घिरे तालाब का आकर्षण भक्ति भाव में डूबा 

 जबलपुर। शहर के पवित्र देवताल की पहाड़ियां इस समय कार्तिक मास पर आयोजित महोत्सव के आकर्षक नजारे और भक्ति भाव से आच्छादित हैं। यहां प्रति वर्ष कार्तिक स्नान महोत्सव की छटा देखते ही बनती है। देवताल में पारंपरिक रीति-रिवाज से होने वाले आयोजन-पूजन-अर्चन और उत्सव में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग-युवा और बच्चों का जमावड़ा लगता है। यहां कार्तिक व्रत धारण करने वाली महिलाएं मास भर सुबह-सुबह स्नान कर पूजन-अर्चन करती हैं। महीने भर तक चलने वाला यह आयोजन अपने आप में एक उत्सव की तरह नजर आता है। कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत का परायण होता है। वैसे तो शहर के तमाम ताल-तलैया, नदी आदि में कार्तिक स्नान व्रतधारी महिलाएं पूरे एक माह तक सुबह-सुबह स्नान कर पूजन-अर्चन करती हैं। सभी स्थानों की छठा निराली होती है, किंतु शहर के बीचों-बीच गढ़ा-मेडिकल रोड पर इन पहाड़ियों और पेड़-पौधों से आच्छादित क्षेत्र के लिए यह एक अनुपम आयोजन बन जाता है। देवताल के आकर्षक स्वरूप व महिलाओं के व्रत पारायण को कैमरे में कैद किया है होनहार फोटो जर्नलिस्ट दीपक मिश्र ने।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.