जबलपुर। सिंग इज किंग.. जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में चौथी बार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष आरके सिंह सैनी अध्यक्ष चुन लिए गए। सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष मिश्र को 116 मतों से शिकस्त दे दी । आरकेसिंह सैनी ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा मुझ पर जो विश्वास जताया गया है उसे मैं कायम रखूंगा और वकीलों की समस्याओं के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखूंगा। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मतगणना सात चरण में हुई। इसमें कुल 2131 मत गिने गए। इसमें आरके सिंह सैनी को 1051 और मनीष मिश्र को 935 तथा हरजीत अरोरा को 132 मत मिले। शेष पदों के लिए आज मतगणना की जा रही है। स्टेट बार काउंसिल द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष अहादुल्ला उसमानी, को-चेयरमेन शैलेंद्र वर्मा, सचिव प्रशांत दुबे की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता पूर्वक अध्यक्ष पद की मतगणना संपन्न हुई। इस दौरान अनुशासन समिति के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की विशेष रूप से उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विजयी प्रत्याशी आरके सिंह सैनी को म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार चौधरी तथा पर्यवेक्षक अहादुल्ला उसमानी, शैलेंद्र वर्मा तथा अखंड प्रताप सिंह ने बधाई दी।
Breaking News
Loading...