Type Here to Get Search Results !

ब्रेकअप के बाद प्रेमिका की अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर रहा शोहदा

संजीवनी नगर थाने में युवक पर एफआईआर
जबलपुर।संजीवनी नगर थानाक्षेत्र में एक शोहदा युवती से ब्रेकअप होने के बाद परेशान कर रहा है। प्रेम संबंध खत्म होने के बाद युवक उसे बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पर युवती की अश्लील फोटो पोस्ट कर रहा है। जिससे त्रस्त होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात नारायण गंज मंडला निवासी राजदीप उर्फ प्रदीप मिश्र से हुई थी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। जिसके बाद राजदीप उसे अपने साथ इंदौर ले गया, लेकिन वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर साथ न रहने की सहमति बनी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई, लेकिन कुछ समय बाद ही राजदीप ने खुराफात दिखाते हुए फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और अपनी पूर्व प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने लगा। युवती और उसके परिजनों ने कई मर्तबा समझाइश दी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसे बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.